kadwaghut logo final
राजनांदगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघेरा के प्रधान पाठक तुका दास माण्डले के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर स्टॉफ व संकुल स्तर पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। संकुल प्राचार्य सैमुएल ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ, दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर संकुल स्टॉफ के द्वारा शाल, श्रीफल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उनकी सादगी व्यक्तित्व व शिक्षा के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए प्रीति शर्मा, संतोष कुमार जांगड़े आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।




