राजनांदगांव : 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित …
राजनांदगांव| कर्ज के लेन-देन में दबावपूर्वक कराई गई करीब 15 साल पुरानी कृषि भूमि की रजिस्ट्री को जिला प्रशासन ने शून्य घोषित कर दिया है। यह मामला ग्राम आसरा और ग्राम किरगी की लगभग 5 एकड़ जमीन से जुड़ा है। जांच में स्पष्ट हुआ कि किसानों ने स्वतंत्र सहमति से जमीन नहीं बेची थी, बल्कि ऋण के एवज में यह रजिस्ट्री कराई गई थी। अधिनियम की धारा 7(ii) के तहत आसरा की जमीन (11 जनवरी 2010) और किरगी की जमीन (19 जुलाई 2011) की रजिस्ट्री निरस्त करने का आदेश जारी किया है। राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कर 5 एकड़ कृषि भूमि पुनः किसानों के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उन्हें जमीन वापस मिल पाएगी।




