राजनांदगांव : मेडिकल मॉल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, लाखों रुपये ऐंठे...
राजनांदगांव , मेडिकल माल की फ्रेंचाइजी देने और हर महीने दो लाख रुपए लाभांश का भरोसा देकर 29.90 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। न्यायालय के आदेश के बाद बसंतपुर पुलिस ने तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के तीन संचालकों और एक प्रतिनिधि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
नंदई चौक निवासी नितेश कुमार सुराना ने कंपनी के संचालकों विकास पाल, प्रसून पाल, सौरभ मिश्रा और प्रतिनिधि आकाश एन. पाठक के खिलाफ न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। शिकायत के मुताबिक तस्कर-इंडिया फर्स्ट हेल्थकेयर माल के संचालन के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध हुआ था।
3 लाख कमीशन देकर भाग निकले अनुबंध से पहले हर महीने दो लाख रुपए रिटर्न का भरोसा दिया गया था। जिसके तहत संचालन व स्टाफ की जिम्मेदारी कंपनी की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मई 2025 तक केवल तीन लाख रुपए कमीशन मिला, जिसके बाद दवा सप्लाई रोक दी गई और अक्टूबर 2025 में माल पर ताला लगाकर प्रतिनिधि चले गए।

