राजनांदगांव : बूढ़ा सागर तालाब में नालियों का गंदा पानी बना मुसीबत, सफाई और जल निकासी की उठी मांग...
राजनांदगांव | नालियों का गंदा पानी सीधे बूढ़ा सागर तालाब में जा रहा है। इससे तालाब का पानी गंदा हो रहा है। पानी में सड़न और दुर्गंध की स्थिति बन रही हैं। आसपास के हर हिस्से के नालों का पानी सीधे तालाब में जा रहा हैं।
इसे रोकने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। पहले भी गंदगी की वजह से तालाब में मछलियों के मरने की घटना हो चुकी है। वहीं तालाब में तेज दुर्गंध की स्थिति बनी रहती हैं। सालों पुराने तालाब को सहेजने और गंदा पानी रोकने की जरूरत हैं।




