
राजनांदगांव , दिग्विजय कॉलेज में प्रदेश की पहली और एकमात्र आधुनिक कॉलेज स्तरीय सेंट्रल लैब संचालित हो रही है। वर्ष 2018 से शुरू इस लैब में मशीनरी, केमिकल और रिएजेंट की सुविधा है, जहां विद्यार्थी आयुर्वेद, दवाओं और हर्बल प्रोडक्ट पर शोध कर रहे हैं। यहां रायपुर, सरगुजा, सीतापुर, दुर्ग, बस्तर सहित प्रदेश के कॉलेज विद्यार्थी शोध के लिए पहुंच रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि यह लैब साइंस के विद्यार्थियों के लिए शोध व प्रोजेक्ट पूरा करने का बड़ा माध्यम बनी है। हर साल औसतन 100 से अधिक छात्र यहां आते हैं और अब तक 400 से ज्यादा विद्यार्थी प्रोजेक्ट व शोध पूरा कर चुके हैं। शोध के लिए मर्क, सिग्मा, ऑल्ड्रिंग, लोबा व टार्सन जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के केमिकल मंगाए जाते हैं। अब तक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, मैट्स यूनिवर्सिटी, साइंस कॉलेज दुर्ग, खैरागढ़, सीतापुर (सरगुजा), पंडरिया व कवर्धा कॉलेज सहित कई संस्थानों के छात्रों ने यहां इंटर्नशिप पूरी की है।
यहां हर्बल प्रोडक्ट से नवाचार और कमाई यहां रायपुर, सरगुजा, सीतापुर, दुर्ग, बस्तर सहित प्रदेश के विवि व कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। रसायन शास्त्र के विद्यार्थी 6 साल से हर्बल साबुन, शैंपू, फेसवाश, हैंडवाश, सैनिटाइजर, हेयर ऑयल, क्रीम और दंत मंजन तैयार कर रहे हैं। गुणवत्ता व पैकेजिंग के प्रशिक्षण के साथ कॉलेज कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर इनकी बिक्री की जाती है। अब तक 6 किलो उत्पाद बनाकर 3 हजार रुपए तक की आय अर्जित की गई है।
