छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ऋचा शर्मा ने किया हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गोबरा नवापारा पीएमश्री का निरीक्षण …

रायपुर । जिले के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा में का निरीक्षण किया। श्रीमती ऋचा शर्मा उक्त पीएमश्री स्कूल की प्रभारी भी हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी श्रीमती शर्मा ने पीएमश्री शाला के विकास सहित व्यवसायिक शिक्षा,लैब, लाइब्रेरी सहित प्रत्येक गतिविधि की ली जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि शाला में विगत 10 वर्षों से संचालित व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों में रोजगार प्राप्त हो रहे हैं। श्रीमती ऋचा शर्मा ने पीएमश्री हरिहर शाला में मध्याह्न भोजन कक्ष,व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भोजन का स्वाद भी चखा।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के परीक्षा परिणाम, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, मीडिया रूम, मध्यान्ह भोजन योजना एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर एसडीएम रवि सिंह, नवापारा तहसीलदार सहित रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, बीएमसी समग्र शिक्षा रायपुर अरुण शर्मा, एपीसी प्रभारी पीएमश्री विश्वरंजन मिश्रा तथा अभनपुर विकासखंड की शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी साहू, प्राचार्य एफ के दानी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button