छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सविता और छत्तर सिंह ग्राम मुंजाल के प्रथम लड़की और लड़का है जिनका चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन हुआ…

मोहला | वनांचल के ग्राम मुंजाल पोस्ट मोतीपुर के निवासी सविता मंडावी, छत्तर सिंह मंडावी पिता बलराम मंडावी का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुआ है। जिसमें सविता का चयन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में हुआ। वहीं भाई का चयन जिला बीजापुर में अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत हुआ है। दोनों के चयनित होने की जानकारी मिलते ही गांव व आसपास के क्षेत्र में खुशी लहर दौड़ गई। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर दोनों ने पुलिस विभाग में स्थान प्राप्त किया है।

सविता और छत्तर सिंह ग्राम मुंजाल के प्रथम लड़की और लड़का है जिनका चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन हुआ है। इसे लेकर पूरे गांव और समाज में गर्व की अनुभूति की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि सविता, छत्तर सिंह बेहद मेहनती और लगनशील हैं। लगातार परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की है।

Related Articles

Back to top button