google-site-verification=52OTvLUtg38cQ03I7UJDDtVifNEjcaFmsWH0IeKNLng
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: छात्र से मारपीट: दो युवकों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप

राजनांदगांव। ग्राम घुमका के बजरंग चौक में एक छात्र से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र वर्तमान में कक्षा 11वीं का विद्यार्थी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को छात्र अपने दोस्त को खोजने अपने घर के पास गया था। तभी वहां मौजूद राहुल वर्मा और मिथुन वर्मा ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे खींच लिया और अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे।

हमले में छात्र के गले में खरोंच और सिर में दर्द की शिकायत हुई है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को पास में खड़े साहिल वर्मा ने देखा है।

पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढे: Rajnandgaon: दुर्गा विसर्जन जुलूस में विवाद: समिति सदस्य पर मारपीट का आरोप

Related Articles

Back to top button