छत्तीसगढ़DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

अम्बिकापुर, अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

जिसमें तहसील बतौली के सलेयाडीह निवासी प्रकाश की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मुन्नी बाई, तहसील बतौली के भटको निवासी बालमुकुन्द की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से होने पर उनके वारिस महंत बाई, तहसील बतौली के बतौली निवासी लक्ष्मण एक्का की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस प्रफुल्ली एक्का, तहसील लुण्ड्रा के जमोनी निवासी गरीब राम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस कमला, तहसील सीतापुर के ललितपुर निवासी लाईजू राम तिर्की की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस दोमनिका तिर्की एवं तहसील मैनपाट के कोट निवासी रमेश कुमार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रामबिलास को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।    

Related Articles

Back to top button