छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कैंसिल की गई चार ट्रेनों को दोबारा शुरू करने से राहत…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को दोबारा शुरू करने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख पहले कैंसिल की गई इन ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाने, उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया गया था। अब यह गाड़ियां अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार दोबारा संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस शालीमार से छूटने वाली गाड़ी 4 से 24 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी। गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटने वाली यह गाड़ी 6 से 26 अप्रैल तक निर्धारित समय पर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 4 से 22 अप्रैल तक अधिकांश तिथियों में चलेगी वहीं कुछ तिथियों कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार से 6 से 24 अप्रैल तक चलेगी। यह गाड़ी भी अधिकांश तिथियों में चलेगी जबकि बीच-बीच में कुछ तिथियों में कैंसिल रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button