छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : तीन नाबालिक चोरों ने ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने का किया प्रयास…

राजनांदगांव, बस स्टैंड मानपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गया। 1 और 2 नवंबर की रात को तीन नाबालिगों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने समय रहते उनकी योजना को विफल कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिगों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ग्लव्सए हड्डी वाला मास्क और मफलर पहना हुआ था। उनके पास हथौड़ी और छैनी जैसे औजार थे। जिनका उपयोग वे दुकान का ताला तोड़ने के लिए करने वाले थे। पुलिस ने इन्हें घटनास्थल से पकड़ा।

Related Articles

Back to top button