छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 5 गंभीर रूप से घायल…

राजनांदगांव , लालबहादुर नगर के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर से हमला कर दिया। हमले में दस ग्रामीण घायल हैं। जिसमें पांच की स्थिति गंभीर है। गंभीर मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में जारी है।

घटना मंगलवार सुबह की है। दरअसल जिले में सोमवार से तेंदूपत्ता की तोड़ाई शुरु हुई है। मंगलवार सुबह वन समिति के माध्यम से ग्रामीण कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए। सभी आसपास पत्ते की तोड़ाई कर रहे थे, तभी वहां जंगली सुअरों का झुंड आ गया। जिन्होंने ग्रामीणों पर बुरी तरह हमला शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक सुअरों का हमला जारी रहा।

आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सुअरों को खदेड़ा। हमले में फुलबाई, माधुरी, अंजनी बाई, उर्मिला जोशी और खेदूराम को हाथ, पैर, पेट व शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोटें आई है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। शेष 5 ग्रामीणों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

वन अमले ने जंगल क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई घटना की सूचना के बाद वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को हास्पिटल ले जाने में मदद की। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों को जंगल के इस हिस्से में जाने से भी मना किया है। घायलों को मुआवजा देने के लिए प्रकरण भी तैयार किया जा रहा है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button