छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 18 दिसंबर को राजनांदगांव प्रवास

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को राजनांदगांव जिले का दौरा प्रस्तावित है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से प्रस्थान कर राजनांदगांव, नंदई और सोमनी क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गुरु घासीदास बाबा जयंती व सामाजिक आयोजनों में लेंगे भाग

कार्यक्रम अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दोपहर 2:30 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, इसके बाद नंदई में परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे पाटीदार भवन, राजनांदगांव में जनजाति सुरक्षा मंच की अखिल भारतीय कार्यशाला तथा ग्राम सोमनी में आयोजित जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे शाम को रायपुर लौटेंगे।

यह भी पढे़ : राजनांदगांव के यशवंत की फिल्म ‘सरकारी दमाद’ का सॉन्ग रिलीज, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Related Articles

Back to top button