
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शहर में श्वानों का आतंक बढ़ने से बढ़ गई परेशानी…
राजनांदगांव | शहर के कई वार्डों में श्वानों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह-शाम टहलने निकलने वाले बुजुर्ग, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
रात में झुंड में घूमने वाले श्वान राहगीरों पर भौंकते और दौड़ाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मंगलवार को बसंतपुर क्षेत्र में एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया।



