Rajnandgaon : स्टेट हाईवे बोरी पर देर रात हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

राजनांदगांव। स्टेट हाईवे बोरी क्षेत्र में बीती रात एक सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पोल भी टूटकर वाहन पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर CG08 R 5951 बताया जा रहा है।
यह भी पढें : राजनांदगांव : सब्जियां बिगाड़ रही बजट, ठंड में भी दाम कम नहीं
टक्कर जरूर हुई, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं – टीआई कैलाशचंद मरई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में टीआई कैलाशचंद मरई ने बताया कि यह केवल टक्कर की घटना है और किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
यह भी पढे : राजनांदगांव : सब्जियां बिगाड़ रही बजट, ठंड में भी दाम कम नहीं



