
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
⁕ थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही।
⁕ वाद विवाद करने वाले अनावेदको के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।
⁕ शांति भंग करने की नियत से कर रहे थे वाद विवाद।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असमाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत ग्राम ठेकवा, ग्राम बिरेझर, ग्राम टेडेसरा में वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अनावेदक-
- मनोज सोनी पिता गोपीराम सोनी उम्र 28 साल निवासी ग्राम ठेकवा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
- जितेन्द्र पासवान पिता अक्षय पासवान उम्र 35 साल निवासी ग्राम अंजोरा दुर्ग पारा पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ0ग0
- यशवंत साहू पिता भगतराम साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम मुढीपार थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
- जितेन्द्र ठाकुर पिता विनोद ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
उपरोक्त चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर अनावेदकों को प्रतिबंधित करने धारा 126,135(3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया है।
Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन पटवारियों का तबादला…..





