छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव | 30 दिसंबर 2025
थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में शहर में हो-हल्ला कर शांति भंग करने, समझाइश देने पर और अधिक उग्र होकर लड़ाई-झगड़े एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो व्यक्तियों —
(1) मांगी लाल वर्मा (43 वर्ष), निवासी माड़ी तराई वार्ड नं. 1, डोंगरगढ़
(2) संतोष सेन (45 वर्ष), निवासी खंडू पारा, डोंगरगढ़
के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, नाकाबंदी, होटल-ढाबा चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: खेत में रखे 1.86 लाख के धान जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi