छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलारायपुर जिला

Rajnandgaon: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार वे शाम को ​भिलाई स्थित निवास से प्रस्थान कर राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सतनाम भवन व गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 7:30 बजे सतनाम भवन, जी.ई. रोड, राजनांदगांव पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे, कार्यक्रम उपरांत वे रात्रि में पुनः भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: सुंदरा चौक के पास सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला घायल