Site icon

Rajnandgaon: नियम का हवाला न दे प्रशासन, छात्राओं के हित के लिए कदम उठाए – राजा यादव

photo_2025-12-08_22-48-24

आज राजनांदगांव एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में शासकीय कमलादेवी राठी महाविद्यालय प्रशासन से छात्राओं के हित मे मुलाकात कि गई।।
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि कमला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा जो कि बी कॉम में इस वर्ष तीसरे सेमेस्टर में है । वहां पिछले वर्ष अनियमित छात्र के रूप से दूसरे महाविद्यालय से परीक्षा दी थी।। किन्तु दुर्ग यूनिवर्सिटी का नया नियम है कि जो छात्र – छात्राएं पिछले वर्ष अनियमित छात्र के तौर पर परीक्षा दी है। ऐसे छात्र – छात्राएं को नियमित तौर पर महाविद्यालय में एडमिशन नहीं देना का नियम है।। जब ये नियम है तो छात्राओं को एडमिशन दिया ही क्यों गया।। जब छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा ली जाने वाली परीक्षा, असाइनमेंट सब कार्य किए जा चुके हैं। उसके बाद उनको महाविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखना गलत है।
प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति के कहा कि ऐसे में बहुत से छात्रों का भविष्य के साथ महाविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। अंतिम समय में नियम का हवाला देकर महाविद्यालय प्रशासन अपनी गलती से पीठ नहीं दिखा सकता।। एनएसयूआई महाविद्यालय प्रशासन से माग करती है कि छात्रों कि समस्याओं का निराकरण करे।। अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।। जिसकी जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन कि होगी।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, शुभम प्रजापति, मिथलेश चंदेल, आयुष सिन्हा, गीतेश, कपिल शर्मा, लोकेश साहू, केशव आदि मौजूद रहे।।

Exit mobile version