छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बस्ती से लगे जंगल में घूम रहा तेंदुआ…

राजनांदगांव | औंधी इलाके के साल्हेभट्‌टी में दिखा तेंदुआ बस्ती से लगे जंगल में विचरण कर रहा है। अब तक तेंदुए से तीन से चार मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है। आशंका है कि शिकार के लिए तेंदुआ रात में बस्ती की ओर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए ग्रामीण मवेिशयों को बंद बाड़े या कमरों जैसी जगहों पर छिपाकर रख रहे हैं।

दरअसल तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग ने साल्हेभट्‌टी सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। शिकार की आशंका को देखते हुए मुख्य रुप से रात में मवेशियो को छिपाकर रखने की अपील की गई है।

जिसके बाद से ग्रामीण अब अपने मवेशियों को छिपे हुए स्थलों में रखकर रहे हैं। शाम ढलने के बाद ग्रामीणों को आउटर के हिस्सों में नहीं जाने की अपील की गई है। तेदुए की दहशत को देखते हुए ग्रामीण जंगल की ओर भी नहीं जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button