छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : रानी सागर में लगी लोहे की रेलिंग की चोरी, कार्रवाई हो…
राजनांदगांव | रानी सागर तालाब में लगे लोहे के रेलिंग की लगातार चोरी हो रही है। लेकिन लंबे समय बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। रात में अज्ञात असामाजिक तत्व रेलिंग को उखाड़कर ले जाते हैं।
इसके चलते पूरे हिस्से की रेलिंग चोरी हो चुकी है। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


