
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : तोतले बच्चों का निशुल्क उपचार शिविर 14 मई से…
राजनांदगांव | अग्रवाल सभा के द्वारा तोतला बोलने वाले बच्चों का निशुल्क उपचार शिविर 14 से 17 मई तक अग्रसेन भवन भरकापारा में होगा। सत्यनारायण मित्तल द्वारा स्पीच थेरेपी के द्वारा बच्चों की आवाज ठीक की जाएगी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया 14 और 17 मई को दोपहर 4 बजे से आवाज का परीक्षण होगा।

