छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मालवाहक में खराबी, सड़क पर लगा जाम, अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाएं…

राजनांदगांव | बुधवार दोपहर चिखली से महावीर चौक की तरफ आ रहे एक माल वाहक में खराबी आने के कारण वाहन वहीं खड़ा हो गया। घटना दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। आईस्क्रीम बेचने वाले चलित वाहन में अचानक खराबी आ गई थी।

इससे एक तरफ वाहनों की स्टेशन पारा की ढलान तक कतार लग गई। वहीं ओवरटेक के चक्कर में दूसरी तरफ वाहन ले जाने से वहां जाम लगा। अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज पर आए दिन जाम लगता है। अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button