छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद…

राजनांदगांव , शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते 28 अप्रैल की सुबह सवा 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सनसिटी-1 एवं सनसिटी-2 फीडर के अंतर्गत सनसिटी कॉलोनी का पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा।

अटल विहार फीडर से जुड़े इस्कान विहार, रेवाडीह बस्ती, बाईपास रोड, अटल विहार कॉलोनी, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक, केन्द्रीय विद्यालय, एकलव्य, अटल आवास, आठवीं बटालियन, ट्रांसपोर्ट नगर, बरगा बस्ती, बरगा इंडस्ट्रीज़ एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। वहीं फरहद बस्ती, फरहद इंडस्ट्री और डोंगरगांव रोड के आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button