छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला प्रशासन की सख्ती से हुआ 4.50 लाख रूपए का किराया जमा …

राजनांदगांव । दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। समिति द्वारा 10 दुकानों को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 8 दुकानदारों ने कुल 454634 रूपए की बकाया राशि जमा कर दी है। दुकान क्रमांक सी-16 की आबंटित प्रज्ञा शर्मा पर 177180 रूपए तथा दुकान क्रमांक सी-21 की आबंटित श्रीमती विमला शर्मा पर 187320 रूपए का किराया विगत 33 माह से बकाया है। लंबे समय से किराया जमा नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। आगामी सप्ताह तक लंबित किराए का भुगतान नहीं करने पर संबंधित दुकानों का आबंटन निरस्त करने के साथ ही बकाया किराए की वसूली भू-राजस्व बकाया की तरह की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button