राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों की सड़कें उखड़ चुकी है। इन सड़कों की वजह से बारिश के दौरान समस्या का सामना करना होगा। बीते साल भी खराब सड़कों ने बारिश में जमकर परेशान किया।
जिसे देखते हुए बारिश के पहले ऐसे हिस्सों की मरम्मत व पैचवर्क किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। प्राथमिकता के साथ सड़क मरम्मत कार्य पूरा होना चाहिए।

