छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर – जिले में अवैध प्लाटिंग व शासकीय भूमि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

राजनांदगांव, 28 दिसम्बर 2025। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की।

Rajnandgaon: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर – जिले में अवैध प्लाटिंग व शासकीय भूमि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

प्रशासनिक टीम ने लखोली क्षेत्र एवं प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की सहायता से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए गए।

कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 517/1 (0.693 हेक्टेयर), संतोषी नगर लखोली स्थित खसरा नंबर 675/1 (0.102 हेक्टेयर), रायपुर नाका लखोली स्थित खसरा नंबर 71/9 (0.179 हेक्टेयर), खसरा नंबर 71/28 (0.202 हेक्टेयर), खसरा नंबर 71/8 (0.179 हेक्टेयर) एवं खसरा नंबर 71/27 (0.202 हेक्टेयर) से अवैध प्लाटिंग व अतिक्रमण हटाया गया।

प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: नववर्ष पर पुलिस का लक्ष्य: “शून्य घटना – शून्य दुर्घटना”

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi