छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर अर्पण नृत्य समागम का आायोजन आज…

राजनांदगांव | संस्कारधानी में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल को ‘अर्पण’ नृत्य समागम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चक्रधर कथक कल्याण केन्द्र संगीत महाविद्यालय द्वारा नगर की कुलदेवी रिद्धी-सिद्धी दात्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इनमें महाराष्ट्र का जोगवा और लावणी, गुजरात का गरबा तथा पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध झुमुर नृत्य शामिल रहेगा।

इन प्रस्तुतियों को तैयार करने में मुंबई से आए युवा कोरियोग्राफर विनोद कोरी ने जोगवा, लावणी और गरबा का निर्देशन किया है, जबकि पश्चिम बंगाल से आए नृत्य निर्देशक शुवोजीत डे ने झुमुर नृत्य के दो रूपों को प्रशिक्षित किया है। संस्था के अनुसार, प्राचीन मंदिर परंपरा के तहत कला साधक अपनी पहली प्रस्तुति देवी-देवताओं के समक्ष देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button