Rajnandgaon: गांजा पीने से मना करना पड़ा भारी, युवक ने राजमिस्त्री से की मारपीट
राजनांदगांव। ग्राम अर्जुनी पुराना बाजार क्षेत्र में गांजा पीने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित राजमिस्त्री ने युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर निवास करता है और पेशे से राजमिस्त्री है। 30 दिसंबर 2025 को गांव के ही पुनित निषाद (21 वर्ष), निवासी ग्राम अर्जुनी पुराना बाजार, को उसने आग तापते हुए गांजा पीते देखा। अपना समझकर उसने युवक को समझाइश दी कि वह शादी योग्य उम्र में है और इस तरह गांजा पीने से उसका भविष्य खराब हो सकता है।
इस पर पुनित निषाद ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसे समझाने और गांजा पीने से मना करने वाला वह कौन होता है। आरोप है कि युवक ने थप्पड़ मारा, जान से मारने की धमकी दी और पीड़ित के बाएं हाथ की उंगली पकड़कर मरोड़ दी, जिससे बाएं हाथ की मध्य उंगली और हाथ में चोट आई है।
गांव वालों के सामने हुई घटना, एक दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के दौरान गांव के लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी और सुनी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में ले लिया है।
यह भी पढे़ : नववर्ष 2026 पर राजनांदगांव में ‘zero incident – zero accident’, पुलिस की सख़्त






