Site icon

Rajnandgaon : आज से 2 दिवसीय वार्षिक खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक व पदक वितरण समारोह होगा।

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

अंबागढ़ चौकी, शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में 22 व 23 दिसंबर को 2 दिवसीय वार्षिक खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक व पदक वितरण समारोह होगा। पहले दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल होंगे। दूसरे दिन साहित्यिक गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि संजीव शाह, दिलीप वर्मा, गुलाब गोस्वामी, आशीष द्विवेदी, काशीराम निषाद, कमलेश सारस्वत, पवन गुप्ता रहेंगे। महाविद्यालय के सत्र 2023-24 में शैक्षणिक, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना जागृत करना है।

Exit mobile version