छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तेज रफ्तार कार पलटी, शादी से लौट रहे 10 लोग हुए घायल…

राजनांदगांव , खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमानसुर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। सभी शादी समारोह में श​िामल होकर वापस लौट रहे थे। घटना सोमवार सुबह 9 बजे के करीब हुई। घायलों में वाहन चालक भरदाकला निवासी दुर्योधन साहू, राजनांदगांव के लखोली निवासी गोकुल साहू (35), रुपा बाई (35), चंदा बाई (40), प्राची (7), नव्‍या (8), गनियारी निवासी सोहन साहू (27) और सविता साहू (25), सोनिया साहू (55) शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक परिवार कांकेर जिले के शिलपट गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सोमवार की सुबह सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कमानसुर के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button