छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लखोली में बिछ रही 8 एमएम पाइप लाइन, अब नलों की फोर्स भी बढ़ेगी…

राजनांदगांव , शहर के लखोली वार्ड में 8 एमएम पाइप लाइन का विस्तार शुरु हो गया है। इससे प्रभावित इलाकों में पानी की समस्या खत्म होगी। वहीं नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी आ सकेगा।

अमृत मिशन के बाद भी लखोली के कई हिस्सों में जलसंकट की स्थिति थी। नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा था। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने पाइप लाइन विस्तार करने की योजना तैयार की। कंचन बाग टंकी से लखोली के राहुल नगर, सेठी नगर सहित आसपास के हिस्सों में पाइप लाइन विस्तार का काम शुरु कर दिया गया है।

जिन हिस्सों में पाइप लाइन बिछा दी गई है, वहां इंटर कनेक्शन का काम भी शुरु हो गया है। इससे बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। वहीं टैंकर से पानी लेने के लिए जूझना भी नहीं पड़ेगा। बता दें कि कंचनबाग टंकी के करीब होने के बाद भी इन हिस्सों में पर्याप्त फोर्स के साथ पानी नहीं पहुंच रही थी। ​नई पाइप लाइन बिछाने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button