छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 5 लाख की लागत से मॉडल जैतखाम निर्माण…

टेड़ेसरा . जिले के ग्राम ईरईकला, चारभांठा और भदेरा नवागांव में मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति जिला पंचायत सभापति किरण विनोद वाले के प्रयासों, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा और मुयमंत्री विष्णु देव साय की मंजूरी से प्राप्त हुई।

इस राशि से जैतखाम स्थल का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जो स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण में मदद करेगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में एकता और धार्मिक श्रद्धा को बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button