
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : रात में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे 3 आरोपी हुए गिरफ्तार…
राजनांदगांव , रात में सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहे तीन आरोपियों को ब्लैक पैंथर पेट्रोलिंग टीम ने हिरासत में लिया। जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी भरत पटेल, दानिश कुरैशी और देवी साहू मंगलवार रात अलग-अलग जगहों पर चाकू लेकर घूम रहे थे। वहीं मौजूद लोगों को डरा धमका रहे थे। जिसकी सूचना के बाद पेट्रोलिंग टीम के जवानों ने तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



