
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ट्रांसफार्मरों तक पहुंची सूखी झाड़ियों की सफाई नहीं, हादसे का खतरा बढ़ा…
राजनांदगांव | शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर बिजली ट्रांसफार्मरों के आसपास सूखी झाड़ियां जमा हो गई हैं, जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है।
शिकायत के बाद सफाई नहीं की गई। बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान पेड़ो की डालियों की छंटनी एवं सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन कई जगह अब भी सूखी झाड़ियां लटक रही है।



