छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मनिहारी दुकान में लिख रहा था सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव . पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने अवैध रूप से सट्टा लिखने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल और नकदी बरामद की। आरोपी को धारा 6 के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगाकठेरा के एक मनिहारी दुकान में सट्टा पट्टी लिखी जा रही है।

पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। गवाहों के साथ सट्टा लिखते हुए सत्यनारायण शर्मा (उम्र 42 साल) निवासी ग्राम रेंगाकठेरा को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक पट्टी व नकदी रकम 1620 बरामद की।

Related Articles

Back to top button