छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मंदिर परिसर में तीन को सुबह होगा होलिका दहन…

राजनांदगांव | करीब 150 साल से चली आ रही परंपरागत होली का उत्सव इस वर्ष भी पुरानी गंज मंडी बालाजी परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी। समिति के सदस्यों ने इस की तैयारी जोर शोर के साथ शुरू कर दी है। सिद्ध पीठ बालाजी महाराज मंदिर व बाल समाज परिवार के साथ होलिका उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल, संयोजक दामू भूतड़ा व बालाजी मंदिर के महाराज हनुमान प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष ग्रहण की वजह से होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार की सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर किया जाएगा।

इसके लिए समिति के सदस्यों ने विशेष तैयारी की है। होलिका दहन के पूर्व आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद आसपास के लोग पूजा सामाग्रियों के साथ होलिका की पूजा करेंगे। महिलाओं द्वारा घर से निर्मित हलवा, पूरी गुलगुले, गोबर के कंडे से बनाई हुई माला को होली पर चढ़ाते हैं। होलिका के अंगारों को घर में ले जाकर पापड़ की सिकाई करते हैं। यहां पुरानी परंपरा है जो अब हर जगह देखने नहीं मिलती है। 2 मार्च की प्रातः काल से संध्या 5.55 बजे तक ठंडी (डंडा ) होली का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button