छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कविता की आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध किया…

राजनांदगांव ,कुल देवी मनसा दहमी माता परिवार द्वारा आयोजित मंगल पाठ कार्यक्रम में करीब 600 लोगों की भीड़ उमड़ी। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा और कोलकाता से भी कई परिवार इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कविता अग्रवाल की मधुर आवाज रही, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राजनांदगांव की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मंगल पाठ की पुस्तक विशेष रूप से श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी।आयोजन में जय हो राजस्थान बहरोड़ वाली मनसा दहमी माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Back to top button