छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चिखली स्कूल मैदान में खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया…

राजनांदगांव , स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने निगम द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ-सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है।

प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कड़ी में आयुक्त विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह चिखली, शांतिनगर एवं शंकरपुर का भ्रमण कर नाला सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वहीं चिखली स्कूल मैदान में खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया।

चिखली स्कूल मैदान निरीक्षण के दौरान मैदान की सफाई कराने स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव से कहा। साथ ही नन्हें खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनसे खेल के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि आज कल मोबाइल के कारण बच्चों का रुझान खेल के प्रति कम हो गया है। इसके बावजूद इस मैदान में छोटे एवं बड़े बच्चे नियमित खेल अभ्यास कर रहे हैं।

यह सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ी बच्चों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है, प्रतिदिन खेल के लिए समय निकाले जिससे आप लोग स्वस्थ मन से पढ़ाई कर सके। निरीक्षण के दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button