छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बस और ट्रक मालवाहकों ने आपने मांगों को लेकर किया आंदोलन…

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर शनिवार 25 अक्टूबर से राज्यभर में अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में बस ट्रक भारी वाहन से लेकर निजी टैक्सी चालक भी शामिल हो रहे हैं। महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गयाए तो पूरे प्रदेश में सड़क यातायात प्रभावित होगा।

वाहन चालकों के हड़ताल से शासन.प्रशासन से लेकर आम जनता पर भारी असर पड़ेगा। बसों का संचालन नहीं होने से रोजाना आवाजाही करने से लेकर कामकाज को लेकर चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रोजाना जरूरत के सामान और सब्जियों का भी परिवहन नहीं हो पाएगा। महासंघ ने सभी वाहन चालकों उनके परिजनों और समाज से समर्थन की अपील की है। महासंघ के अनुसार यह आंदोलन ड्राइवर भाइयों के भविष्य और उनके बच्चों की उज्जवल शिक्षा व सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button