छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : अवैध शराब बिक्री करने वाले पर पुलिस ने कि कार्यवाही…

राजनांदगांव, चौकी चिखली पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली कि मोतीपुर सुलभ के पास आरोपी मुकेश पिता शिव प्रसाद जंघेल (उम्र 38 वर्ष) अवैध शराब का भंडार रखे हुए हैं। आरोपी के कब्जे से कुल 3060 एमएल शराब (08 पौवा देशी रोमियो शराब एवं 09 पौवा देशी रोमियो मसाला शराब) बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राप्त शिकायतों और वाद-विवाद की सूचना के आधार पर खिलेश्वर उर्फ गोलू साहू (उम्र 28 वर्ष) और मुकेश जंघेल को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button