छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरपीएफ ने ट्रेनों से शराब की तस्करी करते दो को पकड़ा…

राजनांदगांव , होली पर्व को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन सतर्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दो अलग मामलों में कुल 8 हजार मूल्य की देसी और अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ट्रेनों और रेल परिसरों में शराब और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद एक्सप्रेस में मंडल की स्पेशल टीम और मंडल टास्क टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति की जांच की। तलाशी में 10 नग अंग्रेजी शराब कुल 4290 एमएल बरामद की।

इसकी अनुमानित कीमत 3,140 आंकी गई। उक्त शराब को अवैध रूप से महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए शासकीय रेलवे पुलिस गोंदिया को सौंपा गया। मामला दर्ज कर जांच जारी है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव द्वारा गाड़ी संख्या 18029 डाउन कुर्ला–हावड़ा एक्सप्रेस में गोंदिया-राजनांदगांव सेक्शन के बीच संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच में उसके पास से 13 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 7880 एमएल जब्त की। अनुमानित कीमत 4,910 रुपए आंकी गई है। आरोपी को जब्त शराब सहित आबकारी विभाग राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button