छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : शराब पीते समय हुआ मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, शहर के लखोली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मारपीट और बलवा की गंभीर घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना 15 दिसम्बर की रात की है। प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राहुल बैरागी अपने साथी चिंटू रजक के साथ लखोली स्थित भोला दुकान के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी पीयूष बाघमारे एक वाहन से वहां पहुंचा ओर दोनों को शराब पाने के लिए राजदूत बार ले गया। बीयर खरीदने के बाद सभी सनसिटी रोड स्थित हसन कबाड़ी दुकान के पीछे बातचीत कर रहे थे । इसी बीच पीयूष ने राहुल और चिंटू के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button