छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ रुद्री से किया गया, जो लक्ष्मी निवास मार्ग से होते हुए इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली को जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता यादव, ग्राम पंचायत रुद्री के सरपंच लक्ष्मी भैया तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

रैली में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों, शासकीय कर्मचारियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में अनुशासित ढंग से साइकिल चलाते हुए फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल एवं फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

रैली के सफल आयोजन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक खिलेंद्र कुमार साहू, ओंकार पटेल, अनिरुद्ध निर्मलकर, विकास सिंह ठाकुर, भूपेंद्र मानिकपुरी, घनश्याम ध्रुव, गुलशन साहू, गिरीश गजपाल, संदीप सिन्हा, प्रखर श्रीवास्तव, प्रदीप सिन्हा, नवनीत पचौरी, इंद्र कुमार साहू, रामानंद साहू, गोपेश साहू एवं प्रफुल योगी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण हेतु साइकिल उपयोग को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें