छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सीताकसा एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य महामेला का आयोजन…

राजनांदगांव, ग्राम सीताकसा (गैंदाटोला) में छत्तीसगढ़ महतारी ग्रुप सेवा संस्था सीताकसा एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य महामेला का आयोजन किया जा रहा है।

यह महामेला 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को आयोजित होगा। यह आयोजन गैंदाटोला में होगा। महामेले का उद्देश्य नववर्ष के आगमन पर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक एकता एवं परंपराओं को सुदृढ़ करना है। रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कारी सांवरिया (ग्राम तिलईरवार, डोंगरगांव) अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button