
Kapil Sharma की ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ बॉक्स ऑफिस पर फेल? Limited Screens और ‘Dhurandhar’ बनी बड़ी वजह
लंबे इंतज़ार के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ तो हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा पाई। रिलीज़ के दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन करीब 12 करोड़ रुपये तक ही सिमट गया, जिसके बाद यह धीरे-धीरे थिएटर्स से गायब होती नजर आई।
इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ का छोटा सा कैमियो भी देखने को मिला, जिसने फैन्स का ध्यान खींचा। आपको याद दिला दें कि साल 2015 में आई फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था और उसने लगभग 49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में सीक्वल से उम्मीदें भी काफी ज्यादा थीं।
कपिल शर्मा ने क्यों नहीं चली फिल्म?
अब आखिरकार कपिल शर्मा ने फिल्म के कमजोर प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। कपिल की टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मल्टीप्लेक्स में लिमिटेड स्क्रीन्स मिलने की वजह से फिल्म का थिएट्रिकल रन प्रभावित हुआ।
दरअसल, उसी वक्त रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में जबरदस्त पकड़ बनाए हुए थी। 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज 22 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसकी कहानी, किरदार और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिस वजह से बाकी फिल्मों को स्क्रीन मिलना मुश्किल हो गया।
कपिल शर्मा की टीम का कहना है कि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन स्क्रीन्स की कमी ने इसकी कमाई पर असर डाला। इसके बावजूद फिल्म की कॉमेडी ने लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जनवरी 2026 में फिर होगी री-रिलीज
अब खबर है कि मेकर्स ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को जनवरी 2026 में दोबारा रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी फाइनल डेट सामने नहीं आई है। री-रिलीज़ में एक बार फिर कपिल शर्मा को चार शादियों के मजेदार झंझट संभालते हुए देखा जाएगा, जो फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी रही है।
इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। कपिल शर्मा के अलावा फिल्म में मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,
- भारत में 13वें दिन तक नेट कलेक्शन: 11.89 करोड़ रुपये
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 14 करोड़ रुपये
- ओवरसीज कलेक्शन: 1.75 करोड़ रुपये
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 15.75 करोड़ रुपये
अब देखना दिलचस्प होगा कि री-रिलीज़ के बाद क्या यह फिल्म दोबारा दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।





