छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : तेज रफ्तार कार मोबाइल शॉप में जा घुसी, कोरबा में बड़ा हादसा …

कोरबा। सोनालिया चौक के पास तेज रफ्तार कार मोबाइल दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बच गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि कार पहले सड़क पर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सीधे मोबाइल दुकान में घुस गई। कार की गति और उसका अनियंत्रित होना देखकर लग रहा था कि चालक नशे में था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। इस घटना में दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कार से यह हादसा हुआ, वह पिछले आधे घंटे से सोनालिया चौक के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। टीपी नगर क्षेत्र में भी शराब दुकान के पास इन युवकों ने उत्पात मचाया था। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद युवकों को पकड़ा गया है और कोतवाली पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button