छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : टैक्स जमा नहीं करने वालों पर निगम निगम की टीम ने 6 लोगों का नल कनेक्शन काटा…

राजनांदगांव , नगर निगम ने टैक्स वसूली को लेकर सख्ती शुरु कर दी है। बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया जा रह है। वहीं नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी के तहत निगम की टीम ने जलकर जमा नहीं करने वाले 6 लोगों का नल कनेक्शन काटा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार नोटिस के बावजूद जलकर जमा नहीं करने पर कलेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।

इसके पहले निगम ने शंकरपुर रोड, नया बस स्टैण्ड, नंदई रोड भैसा कोठा तथा हाट बाजार की 25 से अधिक दुकानें भी सील करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा महापौर मधुसूदन यादव ने स्वयं ही बड़े बकायादारों की बैठक लेकर उन्हें निर्धारित समय में बकाया टैक्स जमा करने की समझाइश दी है।

Related Articles

Back to top button