छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय खेल नीति के सभी प्रावधान लागू करेंगे…

राजनांदगांव , राष्ट्रीय खेल नीति के प्रावधानों को छत्तीसगढ़ हाकी लागू करेगी। छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में निर्णय लिया गया है। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वार्षिक आमसभा की कार्रवाई प्रारंभ की। हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करने विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी हॉकी स्पर्धाओं को लेकर चर्चा की गई।

फिरोज अंसारी ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य हाकी इंडिया के निर्देशानुसार भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025, 31 दिसंबर 2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर निर्देशों का पालन करने के लिए प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है। विगत वर्ष छग हॉकी के लिए ऐतिहासिक रहा। छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं में महत्व दें रहे है।

एकजूट होकर कार्य करने कहा: उन्होंने बताया उप मुख्यमंत्री व खेलमंत्री रूचि ले रहे है और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले। सभी जिलों को हॉकी को बढ़ाने एकजूट होकर कार्य करने कहा गया। सभी जिला हॉकी संघ ग्रास रूट लेवल पर हॉकी पर कार्य करेंगे। सभी जिला हॉकी यदि रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करेगी तो हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान राशि देंगे। जिले के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button