छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कांग्रेस नेता के घर पुलिस की रेड, मस्तूरी गोलीकांड में चल रहा फरार …

बिलासपुर। मस्तूरी में गोलीकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने आधी रात दबिश दी। इस दौरान कांग्रेस नेता और इनामी आरोपी नागेंद्र राय के परिजन पुलिस को रोकते हुए बहसबाजी करने लगे। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वायड और हथियारबंद जवानों ने पूरे घर की तलाशी ली। लेकिन, नागेंद्र राय नहीं मिला। पुलिस अफसर और जवानों की टीम रात करीब एक बजे तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महमंद पहुंची। जहां कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर की तलाश ली। इस दौरन जवानों ने उसके घर के हर एक कमरों की जांच की। लेकिन, उसकी मौजूदगी का कोई सुराह हाथ नहीं लगा। तलाशी के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। वहीं, सशस्त्र जवान भी थे। करीब ढाई घंटे तक चली इस कार्रवाई के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नागेंद्र राय के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बेटे, भतीजे सहित अन्य सदस्यों ने बहसबाजी करते हुए कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश भी की। आधी रात छापेमारी करने पर उन्होंने विरोध जताया। इसके चलते पुलिस को तलाशी अभियान में परेशानी हुई। इस स्थिति को देखते हुए तोरवा पुलिस ने परिजनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज भी किया है। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने फरार आरोपी नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button